पोखरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रडुवा का भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गया है। इन दिनों क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से विद्यालय भवन की छत टपक रही है और पानी कमरे में भर रहा है, जिससे एक से पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं एक साथ बरामदे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में 16 बच्चे अध्ययनरत हैं। इधर, खंड शिक्षाधिकारी भाष्करानंद का कहना है कि विद्यालय प्रशासन से शीघ्र भवन की रिपोर्ट मांगी जाएगी। जल्द ही भवन के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शिक्षकों को सुरक्षित स्थान पर पठन-पाठन कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।