फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुनने से होती है भगवत प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कथा सुनने से होती है भगवत प्राप्ति
- बाबूगढ़ में चल रही महाशिवपुराण कथा का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर बाबूगढ़ में चल रही महाशिवपुराण कथा का बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की। मां भगवती दक्षिणा काली और नागराज की डोली को विदाई दी गई।
विज्ञापन

कथा व्यास प्रमोद चमोली ने कहा कि सावन मास में महाशिवपुराण कथा का श्रवण पुण्य प्रदान करने वाला है। कथा को सुनने से निष्काम कर्म करने की प्रेरणा और जीवन जीने की कला आती है। जब तक शरीर में जीव आत्मा या प्राण नहीं है तब तक दुख-सुख सहन नहीं होता। शिव ही आत्मा है और आत्मा ही शिव है। सावन मास में भगवान शिव की आराधना और साधना का विशेष महत्व है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर महेंद्र नेगी, भरत नेगी, पितांबर सिंह तोमर, संजू, संजीव चौहान, अमर कुमार शर्मा, पं. रमेश सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अनिल असवाल, सोहन सिंह रावत, देवेश्वरी बिड़ालिया, सुनदेई नेगी, शशी नेगी, रोशनी सेमवाल, गायत्री देवी, उमा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें