फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से कर्णप्रयाग के ईड़ा-बधणी में आवसीय मकान टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बारिश से हुए भूस्खलन से नगर के ईड़ा-बधाणी गांव के सच्चिदानंद ममगाईं का मकान और आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित ने नगर पंचायत के मिलन केंद्र में शरण ली है। धल गांव में सुरक्षा दीवार ढहने से मकान को खतरा बन गया जबकि कांचुला गांव में एक गाय की छप्पर के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ईडा-बधाणी के ग्रामीण सच्चिदानंद ममगांई ने बताया कि 17 जुलाई को अतिवृष्टि से आए मलबे से उनके मकान में दरारें आ गई थीं। तब प्रशासन से भूस्खलन रोकने के उपाय करने की मांग की थी लेकिन राजस्व विभाग के कर्मियों ने औपचारिक जांच कर अपने कार्यों की इतिश्री कर दी है। अभी तक मकान के ऊपरी हिस्से से भूस्खलन हो रहा है। अब बृहस्पतिवार की बारिश से हुए भूस्खलन से मकान की क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से भूस्खलन जोन में सुरक्षा दीवार का निर्माण और क्षति का समुचित मुआवजा देने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक एसएस नेगी ने मकान की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें