फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में रौपे वट, रुद्राक्ष के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सोनिया ब्रिगेड संगठन की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आम जनता से नगर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश रुधिया के नेतृत्व में गोपीनाथ मैदान क्षेत्र में भी सफाई अभियान चला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। जिलाध्यक्ष लोकेंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बाद पर्यावरण पर गोष्ठी भी हुई। इस मौके पर उदय सिंह रावत, रघुवीर खनेड़ा, दीपक बिष्ट, संजू आर्य, राजेंद्र नेगी, राहुल कुमार, राकेश गौदियाल, दिलीप कुमार और योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर परिसर में रौपे पौधे
गोपेश्वर। वृक्ष मित्र समिति की ओर से बटलेश्वर शिव मंदिर परिसर में वट, रुद्राक्ष, टिकोमा, गुड़हल, कनेर और चमेली के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की गई। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में चले पौधरोपण कार्यक्रम में जनता ने भी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य केएस रावत, गोविंद सिंह रावत, जीपी देवराड़ी और चरण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें