फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ओएसडी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लालतप्पड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सोमवार को माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के लालतप्पड़ गांव में भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने हरेला पर्व के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड की टीम से जूडो कराटे में गोल्ड मैडल जीतने वाली बालिका अभिलाषा बिष्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ओएसडी को ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्या से अवगत कराया। पंवार ने वन अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने और ऊर्जा बाड़ को दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की सरकार जनसमस्याओं का निदान प्राथमिकता के साथ कर रही है। कार्यक्रम में कान्हरवाला प्रधान नरेंद्र नेगी, गगनदीप सिंह, राजकुमार प्रधान, साहब सिंह, सरजीत सिंह, रामकली, चेतन के अलावा बड़कोट वन रेंज के अधिकारी भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें