फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर पुलिस ने सीनियर सिटिजन डे मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों, निर्धन और असहाय लोगों की सहायता के लिए संचालित किए जा रहे अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीनियर सिटीजन डे मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जगतराम जोशी के निर्देशन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। पुलिस ने चिकित्सकों की टीम के साथ घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने उन्हें मिष्ठान, फल, राशन, बिस्कुट और बारिश से बचाव के लिए छाते आदि वितरित किए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत 115 वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया। वहीं तीन चिकित्सकों की टीम ने 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां वितरित की। निर्धन व असहाय लोगों को 20 किलो चावल और 30 किलो आटा वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें