श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी की पहल पर चलाए जा रहे सीनियर सिटीजन डे अभियान का एक साल पूर्ण होने पर कोतवाली की ओर से प्राथमिक विद्यालय भटोली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 45 बुजुर्ग महिला-पुरुषों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की।
कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि अभियान की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर प्राथमिक विद्यालय भटोली में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. उपमन्यु जोशी, डॉ. उषा, डॉ. अरुधंती और फार्मेसिस्ट विनोद शाह ने भटोली के आसपास के गांवों के बुजुर्ग महिला- पुरुषों और बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर श्रीकोट चौकी प्रभारी महेश रावत, कांस्टेबल शूरवीर चौहान, अरविंद और विकास गैरोला आदि मौजूद थे।