पोखरी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया के नेतृत्व में निगोल नदी के किनारे पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों ने भूस्खलन वाले क्षेत्रों में बांज, भीमल, खड़ीक घिंगारु, तुन और पैंया के पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंगल दल सलना की महिलाओं, जीआईसी गोदली के एनएसएस की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर वन रेंजर बीएस रावत, ग्राम विकास अधिकारी संजय नेगी, ग्राम प्रधान प्रमोद किमोठी, वन सरपंच देवेश्वरी देवी, प्रदीप बिष्ट, केशव नौटियाल, डीएस पंवार और नवीन आदि मौजूद थे।
आईटीबीपी के जवानों न रोपे पौधे
जोशीमठ। आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी की ओर से सुनील वार्ड और आईटीबीपी कैंपस में पौधरोपण अभियान चलाया गया। जवानों ने बांज, बुरांश, केल, अखरोट सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब एक हजार पौधे लगाए। वाहिनी के सेनानी विक्रांत थपलियाल ने कहा कि आईटीबीपी की ओर से लगातार क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एसडीओ टीएस शाही और धरेंश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।