फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। आठ किलोमीटर रिंगी-भविष्य बदरी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करवाने के लिए भविष्य बदरी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं, ग्रामीणों का तहसील परिसर में क्रमिक धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

19 जुलाई को भविष्य बदरी, सुभांई और रिंगी गांव के ग्रामीणों ने भविष्य बदरी सड़क निर्माण की मांग के लिए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में आठ किमी रिंगी-भविष्य बदरी सड़क के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली, लेकिन अभी तक मात्र तीन किमी सड़क का निर्माण ही हो पाया है। अब ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इस मौके पर भविष्य बदरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ग्राम प्रधान रणजीत लाल, संग्राम सिंह, किशोर सिंह, जयदीप रावत, अंकित रावत, लक्ष्मी, पीतांबरी, हर्शा, अनीता, देवेश्वरी, मंजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें