फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : चार दिन शेष, कब जागेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती/ऋषिकेश ।
विज्ञापन

श्रावण मास की नीलकंठ धाम की यात्रा शुरू होने में अब महज चार दिन शेष रह गए हैं, लेकिन मेला क्षेत्र में यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग अभी भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं भी फिलहाल मेला क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आ रही हैं। टिहरी जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बीती सात जुलाई को विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी महकमों को लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ी श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा में व्यवस्थाएं जुटाने को 18 जुलाई तक की डेडलाइन निर्धारित की गई थी।
डेडलाइन समाप्त हुए चार दिन बीत चुके हैं और मेला शुरू होने में भी अब चार दिन का समय शेष रह गया है। बावजूद इसके मेला क्षेत्र में अभी तक फिलहाल व्यवस्थाएं धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। मुनिकीरेती से तपोवन तक मुख्य मार्ग की स्थिति कई जगह बेहद खराब है। हाईवे पर जगह-जगह पड़े गड्ढों में तीर्थयात्रियों को हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था भी कहीं ठीक नजर नहीं आ रही। कुछ एक स्थानों पर विभिन्न आश्रमों व नगर निकाय द्वारा बनाए गए प्याऊ व जल संस्थान के स्टैंड पोस्ट या तो खराब पड़े हैं या फिर नलों पर से टोंटी गायब हैं।
विज्ञापन


पेयजल और सफाई व्यवस्था भी खराब
मुनिकीरेती क्षेत्र की महत्वपूर्ण कुंभ मेला पार्किंग में एक मात्र प्याऊ की हालत बहुत खराब है। पार्किंग में आने वाले हर रोज हजारों तीर्थयात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी राम भरोसे चल रही है। कुंभ मेला पार्किंग में चार दिन से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यही स्थिति मुनिकीरेती में शिवानंद टैक्सी पार्किंग के समीप बदरीनाथ हाईवे पर लगे कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से लोगों का राजमार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है।

पार्किंग व्यवस्था भी बेपटरी :
प्रशासन की ओर से व्यस्त क्षेत्र में यात्राकाल व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए संभागीय परिवहन विभाग को बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नो- पार्किंग जोन में अवैध तौर पर वाहनों को पार्क किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, मगर कांवड़ मेले के दृष्टिगत अभी तक राजमार्ग के मुनिकीरेती पैच में दोनों ओर लोकल व पर्यटक वाहन बेरोकटोक पार्क किए जा रहे हैं। विभाग ने इस तरफ अभी तक व्यवस्था बनाना तो दूर झांकना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


कोट्स
मुनिकीरेती से तपोवन तक सड़कों पर पैचवर्क का काम किया गया था, लेकिन बारिश के कारण गड्ढों में भरा गया मलबा बह गया है। सड़कों के गड्ढों के भरान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। कांवड़ मेले से पूर्व सड़कों पर पैचवर्क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। अव्यवस्था नजर आने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के जवाब तलब किए जाएंगे। सड़कों पर अवैध रूप से पार्क किए जा रहे वाहनों को हटाने के लिए मुनिकीरेती थाना पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है।
- लक्ष्मीराज चौहान, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें