फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की तीन सड़कों पर मिली वाहन संचालन की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर की दो व देवप्रयाग की एक सड़क पर यातायात सेवा शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने हरी झंडी दे दी है। अब इन मार्गों पर वाहनों का संचालन शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी विकास खंड कीर्तिनगर की डांगचौरा-मुडोली व मलेथा-बडोन मोटर मार्ग पर परिवहन विभाग ने वाहनों के आवागमन की स्वीकृति दे दी। इससे ग्राम पंचायत पाली, बडोला, बडोन, देवली मुंडोली आदि गांवों के लोगों को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही विकास खंड देवप्रयाग की हिसरियाखाल-खोला जखेड़ मार्गों पर भी परिवहन विभाग की ओर से यातायात शुरू किए जाने की अनुमति दी गई है, जिससे मार्ग से जुड़े गांवों की जनता को आवागमन में अधिक लाभ मिलेगा। पीएमजीएसवाई लोक निर्माण खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व परिवहन विभाग की ओर से उक्त मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। परिवहन विभाग ने पीएमजीएसवाई निर्माण खंड को जांच आख्या देने के साथ ही मार्गों को यातायात के लिए उपयुक्त बताया है। इस मौके पर मार्ग यातायात के लिए पास होने पर क्षेत्रीय जनता सहित जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें