फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलारी हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरु होने से ग्रामीणों को मिली राहत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तमक नाले में क्षतिग्रस्त मोटर पुल से ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है, लेकिन सेना और आईटीबीपी के भारी वाहन अभी भी सीमा क्षेत्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां हाईवे का करीब बीस मीटर हिस्सा अभी भी मलबा और बोल्डर से पटा है।
विज्ञापन

बीआरओ के अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर तक हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारु करने का दावा किया है। 20 जुलाई की रात को जेलम गदेरे के शीर्ष भाग में बादल फटने से मलारी हाईवे जेलम और तमक नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। 21 जुलाई को जेलम नाले का मलबा हटाकर बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी थी, लेकिन तमक नाले में मलबा और बोल्डर आने से रविवार तक भी हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका है। नीती घाटी के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए बीआरओ ने यहां आधे तिरछे पुल से ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है, जबकि सेना और आईटीबीपी के बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी शुरू नहीं हो पाई है।
बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि हाईवे को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी जाएगी। तमक नाले में दो वर्ष पूर्व निर्मित मोटर पुल भूस्खलन से तिरछा हो गया था। फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही इसी पुल से करवाई जा रही है। पुल मजबूत स्थिति में है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही में कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें