फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बनाया वैकल्पिक पुल, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चुफलागाड़ नदी पर बने झूला पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग पर लोनिवि ने बल्लियां बिछाकर पैदल आवाजाही शुरू कर दी है। 14 जुलाई को बारिश के दौरान चुफलागाड़ का जलस्तर बढ़ने से झूला पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल ग्राम पंचायत भेंटी, कठूड़ा, लांखी और बांजबगड़ गांव के ग्रामीणों की पैदल आवाजाही का एकमात्र साधन है। ग्रामीण पुल के क्षतिग्रस्त भाग पर रस्सी के सहारे सीढ़ी चढ़कर नदी पार कर रहे थे। लोनिवि कर्णप्रयाग ने बजट के अभाव में एप्रोच मार्ग का निर्माण करने के बजाय यहां बल्लियां बिछाकर पैदल आवाजाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान बांजबगड़ अर्जुन सिंह रावत और वन पंचायत सरपंच रणजीत सिंह का कहना है कि पुल को जोड़ने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण रोजमर्रा के कार्य के लिए भी जान जोखिम में डालकर जा रहे थे। साथ ही जीआईसी बांजबगड़ में पढ़ने जा रहे छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल पर आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने शीघ्र पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है। इधर, ईई अशोक कुमार नैथानी का कहना है कि चुफलागाड़ पर आवाजाही के लिए वैकल्पिक पुल की व्यवस्था की गई है। पुल के एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें