फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से कई आवासीय मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। गडोरा गांव में बदरीनाथ हाईवे के समीप भूस्खलन हो रहा है। 15 जुलाई को गांव के प्रदीप चंद्र पुरोहित का आंगन की दीवार टूट गई थी, जिससे मकान पर दरारें आ गई है। वहीं, निजमूला घाटी के पाणा गांव में 13 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से कृषि भूमि, पैदल रास्ते और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में तहसील टीम भेजकर क्षति के आंकलन की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, सुरेंद्र लाल, शंकर सिंह, दिनेश लाल, बंशी लाल, नरेंद्र लाल और पीतांबर राम ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव के पैदल मार्गों पर निर्मित करीब 10 छोटी-बड़ी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बरमोली व रव्वा गदेरे में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। प्राथमिक विद्यालय पाणा के समीप के बरसाती गदेेरे में भी भू-कटाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें