फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव का महिला मंगलदल करेगा पीएमजीएसवाई की सड़कों की देख भाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) की सड़कों की देखभाल का जिम्मा गांव की महिला मंगल दल को सौंपा गया है। ठेकेदारों के असमर्थता जताने के बाद ममंद को दायित्व सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभाग की ओर से महिलाओं को आवश्यक उपकरण दिए जाने के साथ ही कार्य के अनुरूप भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग में पीएमजीएसवाई की करीब 18 सड़के है। सड़कों के निर्माण के बाद पांच साल तक कार्यदायी एजेंसी की ओर से निर्मित सड़कों का अनुरक्षण किया जाना है, लेकिन कई एजेंसियों की ओर से निर्माण के बाद सड़कों के अनुरक्षण व साफ सफाई के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, जिससे क्षेत्रीय जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब विभाग ने विकल्प के तौर पर कार्य के प्रति असमर्थता जताने वाले ठेकेदारों/ ऐजेंसियों से लिखित रूप में सहमति पत्र मांगा है, जिसके बाद गांव के महिला मंगलदलों को इन सड़कों की साफ सफाई का काम सौंपा जाएगा। पीएमजीएसवाई निर्माण खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि सड़क पर गड्डे भरान, झाड़ी कटान, नालियों की सफाई आदि कार्यों के लिए महिलाओं को आवश्यक उपकरणों के साथ ही कार्य के अनुरूप भुगतान किया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में इस काम की शुरूआत नैनीसैण-पठवाड़ा मोटर मार्ग से की कई है। इसके बाद खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग पर भी यह व्यवस्था शीघ्र शुरू की जाएगी। रावत ने बताया कि अन्य सड़कों पर भी व्यवस्था शुरू करने के लिए संबंधित ठेकेदारों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें