फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद कांवड़ यात्रा, इंतजाम का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन

------------

कांवड़ यात्रा : 24 तक इंतजाम पूरे करवाएं अधिकारी
- नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक
- आज से व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर जुटाने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। 27 जुलाई से शुरू होने जा रही श्रावण मास की नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को एसडीएम हर गिरि ने व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभिन्न विभागों की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों को शनिवार से युद्घस्तर पर यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 24 जुलाई तक इंतजामों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेताया कि यात्रा व्यवस्थाओं में कोताही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
तहसील परिसर में आयोजित बैठक के दौरान नगर निगम, लोनिवि, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा निगम, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों से यात्रा में जुटाई जाने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया गया तो अफसर इधर-उधर झांकने लगे। अब तक जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं होने पर एसडीएम ने अधिकारियों को शनिवार से सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर जुटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और जल संस्थान को पेयजल सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि 24 जुलाई तक का वक्त सभी विभागों को सुविधाएं मुकम्मल करने को दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार केडी जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, जलकल अभियंता एवीएस रावत, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरपी कैलखुरा, ऊर्जा निगम के एसडीओ महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें