फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग 12 घंटे बाद खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। बृहस्पतिवार रात्रि को हुई तेज बारिश के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग शुक्रवार को 12 घंटे बाद खुला। यहां बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को हरमनी के पास कालजाबर में भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया था। इस दौरान यहां भारी संख्या में मालवाहक ट्रक और सवारी टैक्सियां फंसी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिंडर घाटी में हुई तेज बारिश से हरमनी के पास कालजाबर की पहाड़ी पर हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे सड़क बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से ही बंद हो गई। सूचना पर सुबह छह बजे से बीआरओ द्वारा सड़क खोलने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद करीब दोपहर 12 बजे बीआरओ यहां सड़क खोल पाया। हरमनी निवासी मंगल सिंह ने कहा कि कालजाबर में भूस्खलन से हरमनी तल्ली और झंगड़ गांव के लिए खतरा बन गया है। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रभाकरण ने बताया कि कालजाबर में सड़क खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें