फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी आली में प्रवक्ता की तैनाती छात्रों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। जीआईसी आली में उच्चीकरण के दो वर्ष बाद भी प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में इंटर की कक्षाओं का संचालन हाईस्कूल के शिक्षकों के भरोसे है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज आली वर्ष 2016 में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत किया गया, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में कॉलेज में अध्ययनरत 50 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य डीएल रड़वाल का कहना है कि प्रवक्ताओं की कमी के चलते इंटर के साथ ही हाईस्कूल स्तर की कक्षाओं का पढ़ाई भी बाधित हो रही है। पीटीए अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने शीघ्र प्रवक्ताओं की नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी का कहना है कि प्रवक्ता के पदों के रिक्त होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी स्थानांतरण सूची जारी होनी है, जिसमें विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती के मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें