फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में अतिक्रमण हावी, प्रशासन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी व तीर्थ क्षेत्र मुनिकीरेती में बाजारों व मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मुख्य बाजार व यातायात की दृष्टि से व्यस्त मार्गों पर व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजा रखा है, जिससे आम नागरिकों व सैलानियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन व पुलिस की ओर से इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
नगर क्षेत्र में मुख्य बाजार, घाट रोड, हरिद्वार रोड, बस ट्रांजिट कंपाउंड संपर्क मार्ग, रेलवे रोड और चारधाम बीटीसी कैंपस आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों ने आधी सड़क पर कब्जा किया हुआ है। नगर क्षेत्र में प्रशासन व नगर निगम कई बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज औपचारिक खानापूर्ति के लिए अभियान चलाता है। आलम यह है कि अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम के बाजार से लौटते ही दुकानदार फिर से सड़कों पर सामान सजाने लगते हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते मुखर्जी मार्ग, लाला लाजपतराय मार्ग, घाट रोड, रेलवे रोड, चंद्रभागा ब्रिज-बीटीसी एप्रोच मार्ग आदि व बाजार क्षेत्र की सड़कें अत्यधिक संकरी हो गई हैं। खासतौर पर चंद्रभागा पुल से लेकर त्रिवेणीघाट चौराहे तक, हेमकुंड गुरुद्वारे से मुनिकीरेती टैक्सी स्टैंड तक कई स्थानों पर पसरे अतिक्रमण से मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुनिकीरेती टैक्सी स्टैंड से शिवानंद राम झूला संपर्क मार्ग के दोनों ओर से दुकानों और ठेलियों के लगने से पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी जगह नहीं बची है।

खरीदारी करनी भी मुश्किल
बाजार में खरीदारी करने आए मनीष कुमार और दीवान सिंह के अनुसार अतिक्रमण के चलते बाजार से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण के कारण फुटपाथ पर भी चलने की जगह नहीं मिल पाती है। गुंजन और रिया के अनुसार बाजार में सड़कों के दोनों ओर सजी दुकानों से पैदल और दुपहिया वाहन लेकर आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


कांवड़ मेले में अतिक्रमण बन सकता है मुसीबत
अगले हफ्ते शुक्रवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों की संख्या में शिव भक्त ऋषिकेश पहुंचेंगे। ऐसे में अतिक्रमण के कारण मार्गों में तीर्थयात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अन्य दिनों में सामान्य भीड़भाड़ में ही लोगों को परेशान होना पड़ता है, ऐसे में कांवड़ियों के रेले से दुश्वारियां और अधिक बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें