फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शिक्षकों की तैनाती और लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर विद्यालय के प्रशासनिक भवन में सुबह 10 से 12 बजे तक तालाबंदी कर शिक्षकों की तैनाती की मांग कर धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य डा. एनएस वनकोटी से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराने की मांग की। छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के दावे और वादे कर रही है, वहीं महाविद्यालय में दो वर्षों से रसायन विज्ञान के अतिरिक्त अन्य रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं करने और अर्थशास्त्र विषय को सृजित करने के बाद भी विषय शुरू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जल्द लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अनशन शुरू कर कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में सुनील रावत, राहुल टम्टा, अमित, विक्रम कनवासी, सुनील गुर्साइं जसपाल सिंह आदि शामिल थे। राकेश, मुकेश कुमार, बबीता, खुशबु, वंदना, दीपा, पूजा, कविता, शिवानी, पूनम आदि ने आंदोलन का समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें