फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अभाविप कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। मांगों पर अनदेखी से नाराज छात्रों ने प्रशासनिक भवन में कामकाज ठप करवाया। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ता बुधवार से विभिन्न मांगों के लिए आंदोलित हैं। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप करवाकर प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी थी। बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ताओं की तालाबंदी जारी रही। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि विवि प्रशासन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रोहित रावत, नितिन बुटोला, अंकुर रावत, कोमल, ऋषभ, प्रज्ञा, भगत सिंह, संदीप राणा आदि मौजूद थे।

धरना स्थल पर की शोक सभा
श्रीनगर। बिड़ला परिसर की छात्रा निधि रतूड़ी की आकस्मिक मौत पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर शोक सभा आयोजित की। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें