फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षा सत्र 2018-19 के बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। काउंसिलिंग 23 जुलाई से शुरू होनी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए तीन मेरिट सूचियां जारी कर दी गई हैं। प्रवेश कमेटी संयोजक प्रो. वाईएस फर्स्वाण ने बताया कि पहली मेरिट सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 60 प्रतिशत, एससी 55 प्रतिशत, एसटी 45 प्रतिशत तथा ओबीसी के लिए 47 निर्धारित की गई है। प्रथम सूची के छात्रों के लिए काउंसिलिंग 23 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। दूसरी सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत व एससी वर्ग के छात्रों के लिए 35.40 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इन छात्रों के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई तक काउसिंलिंग आयोजित की जाएगी। अंतिम सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए है। इन छात्रों के लिए 30 जुलाई से 31 जुलाई तक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में छात्रों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें