फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया, त्यूनी को मिली एंबुलेंस, चकराता को अब भी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिया/त्यूनी।
विज्ञापन

एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद साहिया और त्यूनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी एंबुलेंस मिल गई है। एंबुलेंस मिलने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही क्षेत्रीय जनता ने भी राहत की सांस ली। वहीं चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब भी एंबुलेंस का इंतजार है।
मालूम हो कि मेंटीनेंस के अभाव और टायरों के घिस जाने के कारण एक सप्ताह से जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन पूरी तरह से ठप पड़ा है। वाहनों के पायलेटों ने खराब हालत के कारण वाहन संचालन से पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस कारण मरीजों को प्राइवेट वाहनों से जान खतरे में डाल अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में जौनसार बावर में थमे 108 एंबुलेंस के पहिए शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जीवीके कंपनी ने त्यूनी और साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एंबुलेंस भेजीं हैं।
108 एंबुलेंस सेवा के स्टेट हेड मनीष टीकू ने बताया कि चकराता के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एंबुलेंस का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें