फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण से पहले ही परियोजना का विरोध शुरु-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। थराली में पिंडर नदी पर निर्माणाधीन हिम ऊर्जा की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने हिम ऊर्जा के अधिकारियों पर ग्रामीणों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लिंगड़ी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के साथ ही थराली थाने में तहरीर सौंपकर गांव में माहौल खराब कर रहे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पिंडर नदी पर 24 मेगावाट की हिम ऊर्जा लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है। 240 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2021 तक पूरा किया जाना है। परियोजना का पावर हाउस लिंगड़ी क्षेत्र और डेम मेलखेत गांव में बनना है। क्षेत्र में परियोजना का शुरू से ही विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति और जनसुनवाई के परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लिंगड़ी गांव के ग्राम प्रधान खिलाप सिंह ने थराली थानाध्यक्ष को सौंपी गई तहरीर में कुछ ग्रामीणों पर गांव में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हिम ऊर्जा कंपनी की ओर से कुछ ग्रामीणों को अपने पक्ष में कर गांव में माहौल बिगाड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि परियोजना निर्माण में हिम ऊर्जा कंपनी के अधिकारियों को प्रभावितों और संबंधित गांव के ग्रामीणों की सहमति पर ही परियोजना कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें