कर्णप्रयाग। नौटी रोड पर क्षमता से अधिक सवारियां ढोने के मामले में पुलिस ने एक टैक्सी वाहन को सीज कर दिया है, जबकि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सवारियों की जान खतरे में डालने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि बुधवार को नौटी रोड पर परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एक टैक्सी वाहन में क्षमता से पांच सवारियां अधिक पाई गई, जिसमें तीन भीतर और दो सवारियां छत पर बैठी थी। बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत टैक्सी वाहन को सीज कर दिया गया है, जबकि चालक मोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।