श्रीनगर। जलनिगम व जल संस्थान फील्ड कर्मचारी मजदूर यूनियन ने अधिशासी अभियंता के माध्यम से परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम को मांगों का ज्ञापन भेजा। बुधवार को जल निगम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो कर्मियों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर गोवर्धन रौथाण, नगर अध्यक्ष जगदीश नौटियाल, सुभाष बमराड़ा, त्रिलोक सिंह पंवार आदि मौजूद थे।