कर्णप्रयाग।बेनीताल में होने वाले शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि मेले में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को आमंत्रित किया जाएगा।
नौ अगस्त को होने वाले मेले की बैठक में मेला सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह मिंगवाल ने कहा कि मेले को भव्य बनाने और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक प्रयास करने होंगे। इस दौरान पालेश्वर नेगी, कर्ण सिंह, जगत सिंह, मगन सिंह, नारायण सिंह, नीता देवी और सीमा देवी को स्वागत समिति, रघुवीर सिंह, मलक सिंह, दरवान सिंह, जगदीश सिंह, सते सिंह, मंजू देवी, इंदू देवी और प्रकाश सिंह को निगरानी समिति में रखा गया, जबकि बलवंत सिंह, गौतम सिंह, नागेंद्र सिंह, एनएस राणा, प्रताप सिंह, पदम सिंह, गजेंद्र लाल, गीता देवी, राजेश्वरी और भारती मिंगवाल को प्रबंध समिति के रखा गया। यशपाल कठैत, जोत सिंह, बलवीर लाल, कलम सिंह, गौतम मिंगवाल, राकेश सिंह, प्रिया, दीपा देवी आदि को आय व्यय की जिम्मेदारी दी गई।