फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने विद्यालय परिसर में किया पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी व उच्च प्राथमिक विद्यालय खूदूखाल की ओर से विद्यालय परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से इस वर्ष 400 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय परिसर में ‘मेरा पौधा’ अभियान के तहत विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य अरविंद नेगी व प्रधानाध्यापिका सरोज बिष्ट ने गत वर्ष हरेला कार्यक्रम के तहत रोपित पौधों के शत प्रतिशत जीवित रहने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में 400 फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही हर एक रोपित पौधे पर नाम भी अंकित किया जाएगा। ताकि पौधे की सुरक्षा व सही देखभाल की जा सके। इस मौके पर आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में देवेंद्र उनियाल, डा. सुबोध, रेखा रावत, शशी थपलियाल, रघुवीर राणा, नीलम रावत व आशा सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें