फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की तैनाती और अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं धरना दे रहे हैं। प्राचार्य डा. एनएस वनकोटी ने छात्रों से वार्ता कर प्रशासनिक भवन में की गई तालाबंदी को खोलने के लिए कहा और उनकी मांगों को लेकर निदेशक को पत्राचार किए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर छात्रों ने प्रशासनिक भवन के ताले खोले। उसके बाद दोपहर में छात्रों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरना देने वालों में राहुल टम्टा, विक्रम कनवासी, भरत रावत, नवीन चंदोला, अमित रावत, सुनील कुमार, पवन रावत, सुनील रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें