फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जन-जागरुकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित विद्यालय परिसर से पर्यावरण जागरुकता रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर बैराज रोड होते हुए भरत विहार कॉलोनी, शिवा इंक्लेव, आवास विकास कॉलोनी होते हुए विद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने व पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नंदकिशोर भट्ट, सतीश चौहान, राजकुमार यादव, रामगोपाल रतूड़ी, कर्णपाल बिष्ट, वीरेंद्र कंसवाल, मनोज पंत, सुनील बलूनी, प्रवेश कुमार, संदीप कुमार, मीनाक्षी उनियाल, रश्मि भट्ट, रीना गुप्ता, मनोरमा शर्मा, आरती बडोनी, लक्ष्मी चौहान, संगीता रावत आदि मौजूद थे। वहीं लाला जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्शग्राम की ओर से हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने रैली के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ और प्रदूषण हटाओ के नारों के साथ लोगों जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के महत्व की जानकारी देना है। इस अवसर पर खूब सिंह चौहान, संजू शर्मा, संतोष डबराल, भाग सिंह रावत, प्रीति राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वंदेमातरम के नेतृत्व में हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राजीवग्राम स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल परिसर में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री इंदिरा आर्य ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण में तेजी से बदलाव आ रहा है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर पार्टी के पूर्णकालिक नवीन झा, जयप्रकाश कोठारी, राकेश भट्ट, रोशन रतूड़ी, विनोद कुकरेती, धूमन थलवाल, भगवती रतूड़ी, गोपाल चौहान, सरस्वती जोशी, सीमा बिजल्वाण, राजकुमारी जखमोला, मीना मदवाण, दिनेश कोटियाल, विजय थपलियाल, गजेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें