फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने किया बीडीओ के स्थानांतरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी के स्थानांतरण का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि जल्द स्थानांतरण पर रोक न लगने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान संगठन का कहना है कि बीडीओ के छह माह के कार्यकाल में ही ब्लॉक प्रशासन की कार्यप्रणाली में काफी सुधार आया है। क्षेत्र में विकास संबंधित कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन कुछ लोगों को यह बात पंसद नहीं आई और उन्होंने उनका ट्रांसफर अन्यत्र करा दिया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सरदान सिंह और महासचिव सुरेश थपलियाल ने कहा कि मांग के समर्थन में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता की। लेकिन उनकी कोई ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जिसके विरोध में सोमवार से ग्राम प्रधान संगठन ने धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें