फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ित को 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

कालसी तहसील के खैरवा गांव में आपदा के चलते घर और रोजी-रोटी से हाथ धो चुके पूरण सिंह चौहान की मदद के लिए भले ही अभी तक शासन-प्रशासन ने कोई हाथ न बढ़ाया हो, लेकिन कोटा गांव के कर्मचारी मंडल कोट के सदस्यों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित को सहायता राशि के रूप में 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। उन्होंने अन्य लोगों से भी पीड़ित की मदद को आगे आने की अपील की है।
मालूम हो कि बीते 12 जुलाई को तेज बारिश के बीच दमन-दोऊ संपर्क मार्ग की रोड कटिंग का मलबा पूरण सिंह के मकान के ऊपर जा गिरा था। जिसके नीचे दब उनका पूरा घर और गोशाला जमींदोज हो गया था। उनकी दुकान में भी मलबा घुस गया था। मकान के नीचे ही रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं, गहने, कपड़े, राशन आदि सामान दब कर तबाह हो गया। रविवार को कर्मचारी मंडल कोट के सदस्यों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि के रूप में 21 हजार रुपये प्रदान किए। इस मौके पर कर्मचारी मंडल कोटा के अध्यक्ष संतराम चौहान, स्याणा जवाहर सिंह, जालप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार एसपी उनियाल ने बताया कि फिलहाल को 3800 रुपये सहायता राशि के रूप में तत्काल उपलब्ध करा दिए गए हैं। लोनिवि की टीम के घटना स्थल का टेक्निकल निरीक्षण करने के बाद शेष राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें