फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं को विधायक की हां का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र के गैरसैंण और कर्णप्रयाग ब्लाक के गांव पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गांव में बनी पेयजल लाइन का स्रोत सूख चुका है। पेयजल निगम ने तीन गांवों के लिए योजनाओं का इस्टीमेट तैयार किए लेकिन दो माह बाद भी विधायक की ओर से स्वीकृति नहीं मिली है। योजनाएं बनें तो लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिल जाए।
विज्ञापन

ब्लाक के कोली के ग्रामीण बलवंत सिंह नेगी, उदय सिंह, भवान सिंह आदि ने बताया कि गांव में दशकों पुरानी पेयजल लाइन का स्रोत सूख चुका है। ऐसे में गांव के 40 परिवार एक साल से डेढ़ किमी दूर भटोली गांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पीने का पानी ढोने को विवश हैं। इधर गैरसैंण ब्लाक के बंज्याणी और कोलानी गांवों में पेयजल का संकट बना है। इधर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से वार्ता के बाद कोलानी के लिए 4.99 लाख, कोली तल्ली के लिए 16.75 लाख और बंज्याणी तल्ली के लिए 13.84 लाख के इस्टीमेट तैयार कर सात मार्च को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय भेजे गए, लेकिन कार्यालय ने विधायक की स्वीकृति नहीं होने के चलते इस्टीमेट लौटा दिए। इसके बाद दो अप्रैल को तीनों इस्टीमेट विधायक के कार्यालय भेज दिए गए, लेकिन अभी तक मामले में स्वीकृति नहीं मिली है। वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस्टीमेट अभी नहीं मिले हैं। छोटी योजनाओं पर धनराशि स्वीकृत करने के प्रयास किए जाएंगे, जबकि बड़ी योजनाओं को शासन के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें