श्रीनगर। न्यू कमलेश्वर मोहल्ले में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य बंद होने पर स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश जताया हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू न किए जाने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
न्यू कमलेश्वर मोहल्ला निवासी लाल सिंह नेगी ने कहा कि संपर्क मार्ग निर्माण के लिए मोहल्ले में खुदाई की गई थी, लेकिन मार्ग निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। रास्ता खुदा होने के कारण लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पालिका प्रशासन से कई बार कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।