फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों ने गोपनीयता की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल मुनिकीरेती में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित ओएसएन विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूल की कप्तान अस्मिता, शुभांकर, उप कप्तान राधिका नौडियाल व पूर्वा शुक्ला, खेलकूद कप्तान आयुष चमोली व स्नेहा के अलावा चार हाउसों के कप्तान शिया, स्मृति, हार्दिक और रैना अरोड़ा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सकलानी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएं और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के प्रति भी प्रेरित करें। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि संजीत कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डीके वार्ष्णेय, आईडी जोशी, संयुक्त सचिव जी. सुकुमार, आरके श्रीवास्तव, अल्का रखवाल, विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अर्चना गैरोला, ज्योति ध्यानी, दिव्या गौतम, दीपिका कक्कड़, मधु भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें