ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार की सुबह सवा दस बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से मोहकमपुर स्थित आईआईपी में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने जाएंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने मिनट टू मिनट रिहर्सल की। शुक्रवार को तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तैयारियां और रिहर्सल की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत खुफिया विभाग भी चौकस है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने दिन में भी रिहर्सल की। एयरपोर्ट पर डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला, डीआईजी इंटेलीजेंस विमला गुंज्याल, डीआईजी पीएसी राजीव स्वरूप आदि पुलिस के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा। उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद दोपहर एक बजे वापस जाएंगे।