फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में मृत अर्जुन की शव नहीं पहुंचा गांव, केंद्र सरकार से मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जापान के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अर्जुन बिष्ट का शव अभी तक उसके गांव नहीं पहुंचा है। वहीं मौत की खबर से बेसुध हुई अर्जुन की पत्नी को शुक्रवार मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भर्ती कराया गया है। परिजनों ने सरकार के मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देवप्रयाग के चंद्रबदनी क्षेत्र के गुराई गांव निवासी अर्जुन बिष्ट जापान के ओशाका शहर में स्थित एक होटल में शेफ का काम कर रहा था। 7 जुलाई को उसकी होटल में काम करते वक्त मौत हो गई, लेकिन एक हफ्ते बाद भी अर्जुन का शव भारत नहीं पहुंच पाया है। परिजनों का कहना है कि होटल मालिक ने 16 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन अब मालिक फोन भी नहीं उठा रहा है। इधर, शुक्रवार को अर्जुन की पत्नी की तबियत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लीला के भाई रतन सिंह ने बताया कि अर्जुन कर्ज लेकर विदेश गया था। कर्ज लेकर उसने गांव में मकान बनाया। अभी तक कर्ज भी अदा नहीं हुआ है। अर्जुन की दो छोटी बेटियां हैं, जिसमें से एक हार्ट का ऑपरेशन होना है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने मृतक अर्जुन के परिजनों से मुलाकात की। कंडारी ने अर्जुन की बेटी के इलाज में हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अर्जुन के शव को जल्द से जल्द भारत लाए जाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें