ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। देहरादून रोड स्थित सिटी सेंटर में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का क्लब के संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में करीब 93 लोगों ने पंजीकरण कराया। हिमालयन हॉस्पिटल के डॉ. आशीष जैन व टीम के अन्य सदस्यों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद 80 लोगों को रक्तदान के लिए चयनित किया गया।
संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि क्लब अब तक लगभग 9000 यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है, जिसमें क्लब के सदस्यों व नगरवासियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर आशु डंग, श्रेयांश जैन, अमित सूरी, कपिल गुप्ता, विशाल सेंगर, हरजीत सिंह, जगमीत सिंह, हेमंत सुनेजा, महेश किंगर, वृतिका सचदेवा, तरुण प्रभाकर, श्रवण सूरी, दीपिका प्रभाकर, उमा किंगर, गरिमा मिश्र, प्रोमिला सडाना, दीपेश कोहली आदि मौजूद थे।