ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) के प्रस्तावित निरीक्षण के लिए डोईवाला महाविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नैक का निरीक्षण जुलाई के अंतिम सप्ताह में होना है।
नैक निरीक्षण को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बृहस्पतिवार को प्राध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नैक से मिलने वाली बेहतर ग्रेडिंग के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने शैक्षणिक वातावरण, पुस्तकालय, शोध, अनुशासन और पर्यावरण अनुुकूल सौंदर्यकरण आदि पर विशेष फोकस करने की बात कही। इस अवसर पर प्राचार्य ने वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए प्राध्यापकों को विभिन्न समितियों के प्रभार भी सौंपे। बताया कि नैक समिति के दो दिवसीय निरीक्षण के दूसरे दिन सदस्यों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। बैठक में मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. डीएन तिवारी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. कंचन लता सिन्हा, डॉ. महाबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।