फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी के सम्मुख रखीं शिक्षकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं गिनाईं। संघ के जिला महामंत्री सुजान सिंह बुटोला, मीडिया प्रभारी बदरी भट्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश नैनवाल और लेखाकार विजेंद्र कुंवर ने विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, जूनियर हाईस्कूल से किसी भी शिक्षक की निर्वाचन में ड्यूटी न लगाने, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर में परिचारक की तैनाती करने और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की मांग उठाई।
विज्ञापन



जीआईसी पांचाली में शिक्षकों की जल्द करें तैनाती
गैरसैंण। ब्लाक के दूरस्थ इंटर कालेज पांचाली में लंबे समय से कई शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के लिए सीएम, शिक्षा मंत्री, विधायक, डीएम और सीईओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जल्द तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
वर्ष 2014-15 में पांचाली के हाईस्कूल को उच्चीकृत करते हुए इंटरमीडिएट बनाया गया। तब यहां शिक्षकों के पद स्वीकृत किए गए, लेकिन आज तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। अभिभावकों का कहना है कि यहां भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता नहीं हैं, जबकि एलटी में भाषा और विज्ञान के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। पांचाली इंटर कालेज में पांचाली, मूसौं, सुमेरपुर, कोयलख, लेखेड़ी, अन्द्रपा सहित छह ग्राम पंचायतों के बच्चे पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। वहीं दूसरी ओर खंड शिक्षा अधिकारी एसएल आर्य ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उच्चधिकारियों से वार्ता की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में खीम सिंह रावत, उपप्रधान धीरज सिंह, गमाली राम, सौणू सिंह, रामसिंह, संगरामूराम, गंगा सिंह, वीरेंद्र सिंह और दीपक सिंह आदि तमाम अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें