फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुला हाटकल्याड़ी-बेराधार मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। बारिश से मलबा आने से बंद हुआ हाटकल्याड़ी-बेराधार मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को भी नहीं खोला जा सका। चार दिनों से बंद मार्ग से मलबा हटाने के लिए लोनिवि जेसीबी तक नहीं भेज पाई है। मार्ग न खुलने से बेराधार, अठठू के ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आठ जुलाई की रविवार रात को हुई तेज बारिश से हाटकल्याड़ी-बेराधार मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया था और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। बेराधार के चंद्र सिंह ने बताया कि लोनिवि विभाग के अधिकारियों को सोमवार को ही सड़क बंद होने की सूचना दे दी थी लेकिन बृहस्पतिवार तक भी मार्ग नहीं खोला गया। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने इसे विभागीय लापरवाही बताया। वहीं लोनिवि थराली के ईई विजय कुमार ने बताया कि हाटकल्याड़ी-बेराधार सड़क बंद होने की सूचना नहीं है। जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें