फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन हर मनुष्य का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को मायाकुंड स्थित नि:शुल्क शिक्षण संस्थान ‘उड़ान’ स्कूल की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में आचार्य पंकज ने वर्ष-2018 में विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘परिवार नियोजन हर मनुष्य का अधिकार’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ती दुनिया कि आबादी ने हमारे समक्ष कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। वर्तमान में दुनिया की आबादी 760 करोड़ पहुंच चुकी है। जो हर दिन, हर घंटे, हर सेकेंड में बढ़ती जा रही है। जबकि दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत मूल सुविधाओं से अब भी जूझ रहा है। इसकी मुख्य वजह अनियंत्रित आबादी ही है। लिहाजा अब परिवार नियोजन की आवश्यकता को समझते हुए देश में सीमित परिवार पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मनोहर सिंह चौहान ने कहा कि जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। स्कूल के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि वर्तमान में विश्व की आबादी आठ बिलियन के करीब हो चुकी है। भारत में आजादी के समय देश की आबादी कुल 39 करोड़ थी, जबकि अब सवा अरब से अधिक है। इतनी तेजी से आबादी का बढ़ना जनसंख्या विस्फोट की ओर इशारा करता है। इस अवसर पर गायक धूम सिंह रावत, उत्तम सिंह असवाल, हर्षित गुप्ता, संजय बिष्ट, मनोरमा रावत, मधुश्री शर्मा, शालिनी भंडारी, शिवानी पंवार, निधि शर्मा, प्रियंका कुकरेती, प्रिया क्षेत्री, आशुतोष कुड़ियाल, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें