फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-पुरुष लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लिंगानुपात में सुधार के लिए चलाएं जागरूकता अभियान
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए डीएम आशीष जोशी ने बालक-बालिका लिंगानुपात में सुधार के जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कर्मचारियों से जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत 12 से 23 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। ग्रामीणों को जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला परिवार नियोजन काउंसलर हेमलता भट्ट ने परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार, डा. शैलेंद्र कुमार, डा. नरेश जौहरी, डा. अमित जैन, दीपक खंडूड़ी, उदय सिंह रावत, ललित मोहन किमोठी, महेश देवराड़ी और चंद्रकला ममगांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बढ़ती जनसंख्या से असंतुलन की है स्थिति
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुलोचना मंगवाल, सीएमओ डा. एसके झा व एसीएमओ डा. ओपी आर्य ने किया। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना मंगवाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या से असंतुलन की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के लिए जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया। सीएमओ डा. झा ने कहा कि ‘एक सार्थक कल की शुरुआत, परिवार नियोजन के साथ’ थीम पर 11 जुलाई से 24 जुलाई 2018 तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के लिए दो बच्चों में तीन वर्ष का अंतर व लड़कियों की शादी 18 वर्ष की उम्र के बाद ही होनी जरूरी है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. जेएस नेगी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा संजय तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री हिमांशु नौडियाल, डा. वाजिद अली, डा. आकांक्षा, मनवर सिंह रावत, सुलोचना देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे। संचालन डा. जेएस नेगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें