फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के हत्यारों को फांसी सजा सुनाने पर महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी ने निर्भया के हत्यारों को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर हर्ष जताया है। महिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष मधु जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मधु जोशी ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे शारीरिक शोषण व बलात्कार जैसी बढ़ती जघन्य घटनाओं पर रोष प्रकट किया। मधु जोशी ने कहा कि सरकार एक ओर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के साथ सत्ता में आई है। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में सबसे असुरक्षित देशों की श्रेणी में भारत के पहले नंबर पर होना शर्मनाक बात है। कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केबयान की कड़ी आलोचना की है। इस अवसर पर चंद्रकांता जोशी, सुधा त्यागी, सानू कश्यप, विद्यावती, रोशनी देवी, कुसुम सैनी, गीता शर्मा, शकुंतला शर्मा, मीरा शर्मा, दीपा शर्मा, बीना शर्मा, वैशाली सिंघल, संतोषी जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें