फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनदेश जारी होने पर संगठन ने आभार व्यक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने सेवानिवृत्त पेंशनर्स का सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 50 प्रतिशत बकाया भुगतान संबंधी शासनदेश जारी होने पर प्रदेश संगठन का आभार जताया है। मुनिकीरेती के चौदहबीघा राजीवग्राम स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष भरतमणि कुड़ियाल की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में पेंशनरों को केंद्र के समान पुनरीक्षित संशोधित पेंशन अविलंब भुगतान की मांग की है। बैठक में जीपी बिजल्वाण, पीडी रतूड़ी, नागेंद्र रतूड़ी, एलपी रतूड़ी, वीके पोखरियाल, हृदयराम सेमवाल, कान सिंह पुंडीर, शूरवीर चौहान, बुद्धिराम सेमवाल, सुंदरलाल भट्ट, चंदन सिंह बिष्ट, सुरतानंद पैन्यूली, कुशलानंद व्यास, देवी प्रसाद रतूड़ी, जयपाल सिंह नेगी, ललितमोहन गैरोला, शक्ति सिंह राणा, जीडी खंडूड़ी, गोविंदराम मदवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें