फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से पेयजल योजना के दो पाइप बहने से देवाल बाजार, सेलखोला, ईच्छोली गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण यहां की करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। वहीं जल संस्थान की ओर से दो दिन बाद भी पेयजल लाइन के दो पाइप नहीं जोड़ने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी श्याम सिंह, गोपाल सिंह, हुकुम सिंह आदि ने बताया कि भारी बारिश से गमलीगाड़ गदेरे के पेयजल स्रोत से दो पाइपों के बह जाने से देवाल बाजार सहित आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी की आपूर्ति बंद होने से होटल भी दो दिनों से बंद है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को दुरुस्त करने के लिए जेई को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें