फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। चेपड़ों गांव के समीप जूनीधार निवासी एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष गगन मैठाणी ने बताया कि श्रमिक हयात राम (48) पुत्र सोबन राम सोमवार को चेपड़ों बाजार गया था। शाम को लगभग 8 बजे वह चेपड़ों से अपने घर जूनीधार के लिए पैदल निकला। वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि अचानक पहाड़ी से फिसलकर चेपड़ों गांव की छानियों के नजदीक गिर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चेपड़ों गांव के ग्रामीण मंगलवार सुबह अपनी छानियों में गए तो उन्होंने हयात राम को देखा। चेपड़ों के ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह बुटोला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष गगन मैठाणी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें