श्रीनगर। गढ़वाल विवि के डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग प्रो. एनएस पवंार को विवि के कार्यवाहक वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह शिक्षण कार्यों के अतिरिक्त वित्त अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्रा 6 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए है। डा. मिश्रा केंद्रीय विवि के पहले वित्त अधिकारी थे। नियमानुसार पहले वित्त अधिकारी का कार्यकाल 3 साल होता है, लेकिन अब वित्त अधिकारी का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। वित्त अधिकारी पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग प्रो. एनएस पंवार को वित्त अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को इस संबंध में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने आदेश जारी किए, जिस पर देर शाम प्रो. एनएस पंवार ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. पंवार को वित्त अधिकारी का दायित्व मिलने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, महासचिव सुनील रावत, पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, मनोज रतूड़ी, रविंद्र सिलवाल आदि ने वित्त अधिकारी कार्यालय में पहुंच का स्वागत किया।