फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकजोगीवाला को 10 लाख की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

चकजोगीवाला ग्रामसभा में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें प्राथमिकता बिजली, पानी और सड़क हर घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

चकजोगीवाला में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क और बिजली की व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के लिए निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। पेयजल के लिए भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, अनीता राणा, गजेंद्र विक्रम शाही, राकेश पोखरियाल, लाले सरदार, हरीश कक्कड़, अजिंदर सिंह, सोवन सिंह, बैसाख कैंतुरा, चंद्र सिंह रांगड़, बलराज सिंह, मुकेश शर्मा, घनश्याम, दीपक थापा, कृपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें