फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी को नहीं चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर हाईस्कूल हनोल में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
चकराता प्रखंड के जूनियर हाईस्कूल हनोल में पढ़ने वाले नौनिहालों को अब पानी के लिए 400 मीटर की खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। बीते रविवार को विभाग ने स्कूल की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया। जिससे छात्रों के साथ ही शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दो साल पूर्व हनोल-भ्यूलाड़ा संपर्क मार्ग के लिए सड़क कटिंग के दौरान स्कूल में पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मिड-डे-मील और पीने के पानी के लिए स्कूल में पानी का संकट खड़ा हो गया था। शिक्षकों, भोजन माता के साथ ही छात्रों को भी पानी ढोने के काम में लगना पड़ता था। उन्हें स्कूल से 400 मीटर नीचे स्थित त्यूनी-पुरोला मोटर मार्ग पर लगे स्टैंड पोस्ट से पानी ढोना पड़ रहा था। खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में दो साल से स्कूल में पेयजल का संकट बना हुआ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने आनन-फानन में पेयजल लाइन को जोड़ आपूर्ति को बहाल कर दिया। प्रधानाचार्य सैनपाल सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें